{"_id":"9dfd96fa63e6bab610bfd40735e01f6d","slug":"current-seemingly-dead-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से बालिका की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर।
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से एक 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। शनिवार को खटोला निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन
घर में उसकी 11 वर्षीय पुत्री काजल छोटी बहन के साथ दोपहर तीन बजे के करीब खाना खाने के बाद टीवी देख रही थी। इस दौरान काजल ने टेबल पंखा चलाने के लिए जैसे ही प्लग को स्विच बोर्ड में लगाया तो वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन