{"_id":"81cba415ce9d2390e9d3e98963e29bc9","slug":"crime-hindi-news-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने की खबर से लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने की खबर से लोगों में दहशत
ब्यूराे/अमर उजाला, काश्ाीपुर (ऊध्ामिससिंह नगर)
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की निष्क्रियता से अपराधी सक्रिय हो गए हैं। बिजली उत्पादन करने वाले एक बड़े संस्थान को बिजली का सामान सप्लाई करने वाले ठेकेदार से एक कुख्यात बदमाश के नाम से 25 लाख की रंगदारी मांगे जाने की घटना से व्यापारी और उद्योगपति डरे-सहमे हैं।
क्षेत्र में लंबे समय से किसी से रंगदारी मांगने की घटना प्रकाश में नहीं आई है, लेकिन दो-तीन दिन पहले फोन से एक बिजली के उपकरण सप्लायर से रंगदारी मांगे जाने की घटना से पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई। अब तक चोर-उच्चके ही पुलिस के लिए चोर उच्चके और वाहन चोर समस्या बने हुए थे। पुलिस रंगदारी के लिए किए गए फोन नंबर से सर्विलांस से अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है।