{"_id":"5af5e92a4f1c1be7408b4940","slug":"cousin-raped-7-year-old-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुफेरे भाई ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुफेरे भाई ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 12 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
girl rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहशी दरिंदे ने सात साल की अपनी ममेरी बहन को हवस का शिकार बना लिया। खून से लथपथ मासूम को उसकी मां पहले नगर के निजी क्लीनिक में ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्ची को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
नगर से करीब छह किमी दूर स्थित एक गांव में रह रहे एक किसान की पत्नी शाम करीब पांच बजे अपनी बहन के साथ मूंगफली तोड़ने गई थी। उसके दोनों बेटे भी खेत में चारा काटने गए हुए थे। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच, शाम करीब सात बजे गांव में ही रह रही महिला की ननद का बेटा (17) उनके घर पहुंचा। यहां उसने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
जब बच्ची की मां घर पहुंची तो उसने किशोर को मासूम से दुष्कर्म करते देखा। महिला ने किशोर को पिटाई भी की। इस बीच, किशोर वहां से खिसक गया। खून से लथपथ बेटी को लेकर महिला पहले प्रतापपुर चौकी पहुंची। यहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। बच्ची की गंभीर हालत को देख महिला पहले उसे नगर के जनता क्लीनिक लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच, अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। खटीमा सीओ कमला बिष्ट और थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। परिजनों ने आरोपी किशोर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि बच्ची कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।