{"_id":"58597ead4f1c1bf248e398e6","slug":"counting-of-votes-in-the-23-circles","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 हलकों में मतगणना संपन्न ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
23 हलकों में मतगणना संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी का 18 साल बाद हुए 10 चरणों के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 24 हल्कों में संपन्न हुई। बुधवार को गुरुद्वारे के प्रधान , उपप्रधान, महासचिव, सचिव सहित कार्यकारिणी के चुनाव के लिए गुरुद्वारा परिसर में चुने हुए डायरेक्टरों की बैठक होगी।
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध एतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी के लिए माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर 18 वर्षों बाद गुरुद्वारा के 27 डायरेक्टर पद के लिए हुए चुनाव मंगलवार को मतगणना के साथ संपन्न हो गए। 10 दिसंबर से 19 दिसंबर तक डायरेक्टर पद के 24 हलकों के लिए 10 चरणों में हुए चुनाव की मंगलवार को मतगणना हुई। हल्द्वानी, पूरनपुर उत्तरी एवं निघासन सीट सहित चार हलकों में पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके थे।
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब के अतिथि गृह में बने मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से अलग-अलग हलकों के 23 चरणों में मतगणना हुई, जो शाम सात बजे संपन्न हुई। मतगणना के चलते प्रशासन ने गुरुद्वारा परिसर में धारा 144 के साथ ही पीएसी, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर बिग्रेड और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था। एएसपी देवेंद्र पिचा, एसडीएम सितारगंज विनोद कुमार, सीओ खटीमा राजेश भट्ट अपने अधीनस्थों के साथ गुरुद्वारा परिसर में मौजूद थे।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी हाईकोर्ट के सब रजिस्ट्रार कंवर अमनिंदर सिंह द्वारा विजयी डायरेक्टरों को प्रमाण पत्र जारी किया गया। विजयी डायरेक्टरों के समर्थक बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष लगा रहे थे। मतगणना में गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रंजीत सिंह ढिल्लो, सुखवंत सिंह, बलदेव सिंह चीमा समेत गुरुद्वारा स्टाफ मतगणना में लगा था। गुरुद्वारे का प्रधान बनने के लिए दावेदारों ने डायरेक्टरों से वार्ता शुरू कर दी है।
जसविंदर, प्रीतम और कुलदीप सहित 27 बने डायरेक्टर
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी के लिए डायरेक्टर पद के हुए चुनाव में निम्नलिखित प्रत्याशी विजयी हुए
हलका नंबर विजयी डायरेक्टर हारे प्रत्याशी
01 कुलविंदर सिंह रंजीत सिंह
02 जसविंदर सिंह गिल दीनदयाल भुल्ला
03 अमरजीत सिंह निर्विरोध
04 जसवीर सिंह गोपाल सिंह
05 निशान सिंह सुरजीत सिंह
06 प्रीतम सिंह संधू कृपाल सिंह
07 प्रीतम सिंह चावला अमरजीत सिंह
08 सूरत सिंह प्रीतम सिंह
09 हरभाग सिंह गुरनाम सिंह
10 अमरजीत सिंह अमरीक सिंह
11 जोगेंद्र सिंह बूटा सिंह
12 कुलदीप सिंह पन्नू कुलदीप सिंह सोढी
13 परगट सिंह पाल सिंह
14 महेंद्र सिंह जसवीर सिंह
15 जरनैल सिंह प्रताप सिंह
16 केहर सिंह मेहताब सिंह
17 सेवा सिंह बलजीत सिंह
18 हरचंद सिंह देवेंद्र सिंह
19 हरविंदर सिंह अमरपाल सिंह
20 सुखदीप सिंह निर्विरोध
21 बलजिंदर सिंह हरदीप सिंह
22 गुरमेज सिंह निर्विरोध
23 पाल सिंह निर्विरोध
24 जसवंत सिंह निर्विरोध
25 गुरविंदर पाल सिंह अमरजीत सिंह
26 निर्मल सिंह निर्विरोध
27 धन्ना सिंह गुरमीत सिंह