फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Constable's died in suspicious circumstances

कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 31 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 31 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात कांस्टेबल की शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान अचानक उल्टियां होने लगीं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


लोहाघाट चंपावत निवासी 38 वर्षीय कांस्टेबल धीरेंद्र फर्त्याल पुत्र राजेन्द्र सिंह यहां कोतवाली में तैनात था। बताया गया है कि शनिवार देर शाम उसे अचानक ड्यूटी के दौरान उल्टियां होने लगी, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन फानन में उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक धीरेंद्र 2001 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अपनी पत्नी रजनी और दो छोटे बच्चों के साथ आवास विकास में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed