फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BSc student killed in Sitarganj

सितारगंज में बीएससी के छात्र की हत्या

Tue, 10 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 10 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर आटो पार्ट्स की वर्कशाप में काम करने वाले बीएससी के छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छात्र के भाई ने अपनी सगी बहन के ससुर, पति और देवर समेत पांच लोगों पर वर्कशाप में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने वर्कशाप सीज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन



 खाता कमालपुर थाना देवरियां जिला बरेली यूपी निवासी सोमपाल पुत्र नत्थू लाल अपने परिवार के साथ पिछले एक वर्ष से शहर के वार्ड संख्या छह नहरपार रह रहा है। उसके दो बेटे बबलू दिवाकर (22) और पुष्पेंद्र दिवाकर (18) मोहल्ला चिंतीमजरा सिडकुल मार्ग पर स्थित बीएस इंजीनियर्स सिटी वर्कशाप में काम करते हैं। पुष्पेंद्र ने बताया कि रविवार की रात उसका बड़ा भाई बबलू और वह वर्कशाप में ही सोए थे और रात करीब साढ़े बारह बजे वह टायलेट के लिए उठा। पांच से दस मिनट तक उसके टायलेट से न आने पर उसने मशीन बंद की और जब वह टायलेट के पास पहुंचा तो बबलू लहूलुहान था।
विज्ञापन



  घटना के समय खाता कमालपुर गांव निवासी उसकी बहन सुमन का ससुर, पति और दो देवर समेत पांच लोग मौके पर थे। आरोप लगाया कि पांचों लोगों ने बबलू के सिर पर लोहे की राड आदि से वार किया था। कहा कि जब वह बबलू के पास पहुंचा तो पांचों लोग मौके से फरार हो गए, जिसके बाद उसने करीब डेढ़ बजे बबलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बबलू के परिवार में कोहराम मच गया। मां दयावती और बहन शीतल का रो-रोकर बुरा हाल है। बबलू भोजीपुरा बरेली के सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ उपनिरीक्षक केपी टम्टा ने मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। एएसपी टीडी वैला ने बताया कि हत्या की तहरीर नहीं मिली है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कर मौत के सही कारणों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed