{"_id":"57f147e54f1c1bb61b5749ef","slug":"briefcase-stolen-after-breaking-the-window-of-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजों ने पार की अटैची ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़कर टप्पेबाजों ने पार की अटैची
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज स्टेशन से कुछ ही दूरी पर खड़ी एक एलआईसी एजेंट की कार को निशाना बनाकर टप्पेबाजों ने कर के भीतर रखी अटैची पार कर ली। एजेंट के अनुसार अटैची में हजारों की नगदी के साथ ही कई एटीएम और एलआईसी के बांड रखे थे। एजेंट की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लालपुर निवासी बलजीत सिंह गाबा पुत्र महेंद्र सिंह गाबा ने बाजार चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह एलआईसी में एजेंट है। बीते शुक्रवार को वह अपनी मारूती कार (यूके/06/7875) को दरिया नगर स्थित खुराना एंड संस के बाहर खड़ी कर एलआईसी की प्रीमियम लेने दुकान के अंदर गया। प्रीमियम लेने के बाद वह जब दुकान से बाहर आया तो उसकी कार की चालक साइट का शीशा टूटा था और कार के भीतर रखी अटैची गायब थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अटैची चुराने वाले का कोई सुराग नहीं मिला। बलजीत सिंह के अनुसार अटैची में छह एटीएम, दो क्रेडिट कार्ड, एलआई के दस बांड और 19 हजार तीन सौ रुपये कैश थे। तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन