फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bolero unknown to the father-son thrashed son's death

अज्ञात बोलेरो ने पिता-पुत्र को रौंदा, बेटे की मौत

Thu, 30 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 30 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Bolero unknown to the father-son thrashed son's death
मृतक - फोटो : अमर उजाला

जसपुर खुर्द में पकौड़ी का ठेला लगाकर घर लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात बोलेरो ने रौंद दिया। दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणों में गहरा रोष है। 

विज्ञापन



आईटीआई थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के रहने वाला प्रताप पकौड़ी की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की देर रात जसपुर खुर्द में लगे बाजार में ठेली लगाने के बाद प्रताप (40) अपने बेटे संजू (20) के साथ घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि चैती मंदिर के पास अज्ञात बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें प्रताप और संजू गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायल प्रताप ने वहां से गुजर रहे किसी राहगीर के जरिए घर में हादसे की सूचना पहुंचाई। घटनास्थल पर पहुंचे रिश्तेदारों ने दोनों सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने संजू को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रताप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम हाउस के बाहर एकत्र लोगों ने पुलिस पर सूचना देने के कई घंटे बाद पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बोलेरो के बारे में जानकारी देने के बाद भी उसको पकड़ा नहीं गया। मृतक संजू की दो छोटी बहने हैं। आईटीआई थाने के प्रभारी एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि संजू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 


दो साल पहले हो चुकी भाई की मौत

हिम्मतपुर गांव के रहने वाले प्रताप और परिवार पर दो साल में दूसरी बार वज्रपात हुआ है। ग्रामीण प्रीतम सिंह ने बताया कि संजू के बड़े भाई जितेंद्र की दो साल पहले हेमपुर स्माइल गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। नौजवान बेटे की मौत से जैसे तैसे परिवार संभला था कि बुधवार की रात एक और हादसे ने दूसरा बेटा संजू भी छीन लिया। अब घर में दो बेटियां ही बची हुई हैं। हादसे के बाद परिवार बुरी तरह से टूटा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed