{"_id":"5818da4f4f1c1bc13243662c","slug":"board-chairman-and-general-secretary-of-the-trade-including-three-on-trial-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सहित तीन पर हत्या का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापार मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सहित तीन पर हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सतनाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख पति एवं कांग्रेसी नेता सतनाम सिंह सोनू की हत्या के विरोध में नगर का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर रोष जताया। मृतक सोनू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री सहित तीन के खिलाफ हत्या एवं जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में अध्यक्ष और महामंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
मंगलवार को मृतक सतनाम सिंह सोनू के पिता गुरमेज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात 11:15 बजे ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरविंदर कौर के पति व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतनाम सिंह सोनू (36) और उनके मित्र इटावा निवासी धर्मेंद्र सिंह, हरवीर सिंह नगर के मुख्य चौराहे पर अंडे खा रहे थे। तभी वहां कार (यूके06एसी-6943) आकर रुकी।
विज्ञापन
इसमें से नानकमत्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह डिंपल, महामंत्री भाजपा नेता हरप्रीत सिंह बाजवा उर्फ हैप्पी और हैप्पी के भांजे नगर के ही हरपाल सिंह पहुंचे। तीनों चुनावी रंजिश एवं पैसों के लेनदेन को लेकर सतनाम सिंह सोनू से उलझ पड़े। डिंपल एवं हैप्पी ने अचानक रिवाल्वर, पिस्टल निकाले और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से सतनाम सिंह सोनू मौके पर ही गिर पड़े। जबकि, धर्मेंद्र पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में सोनू के परिजन दोनों को लेकर सितारगंज स्थित सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने सतनाम सिंह सोनू को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। मेला चलने के बावजूद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर मृतक के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों पर हत्या की धारा 302 व जानलेवा हमले की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या के आरोपी परमजीत सिंह डिंपल को पुलिस ने रात ही हिरासत में ले लिया। जबकि, हरप्रीत सिंह हैप्पी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। दोनों से गुप्त जगहों पर पूछताछ की जा रही है। एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर शाम तक हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।