फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP workers Clash for Car

कार टकराने पर भिड़े भाजपाई

Wed, 30 Jan 2019 12:13 AM IST
विपिन कुमार रुद्रपुर उजाला ब्यूरो 
रुद्रपुर उजाला ब्यूरो  Published by: विपिन कुमार Updated Wed, 30 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP workers Clash for Car
car - फोटो : amar ujala
तीनपानी क्षेत्र में कार टकराने को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में फायरिंग से दहशत फैलाने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी हमला, अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाजपा नेताओं सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि दोनों पक्ष एक भाजपा नेता के घर पर आयोजित विवाह समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को किच्छा थाना पुलिस को दी तहरीर में आवास विकास किच्छा निवासी भाजपा नेता पवन गंगवार ने कहा कि सोमवार रात वह अपने घर पर था। रात करीब एक बजे शिमला पिस्तौर निवासी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विपिन जलहोत्रा और रोहित कालरा ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसने की कोशिश की। गेट नहीं टूटा तो हमलावरों ने घर की खिड़की दरवाजे तोड़ दिए। विरोध करने पर फायर भी झोंका लेकिन वह घर के भीतर होने के कारण बच गया। पुलिस को फोन करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन

इधर, रुद्रपुर कोतवाली में दी तहरीर में विपिन जलहोत्रा ने कहा कि सोमवार रात करीब नौ बजे उसका भाई दीपक जलहोत्रा कार से रुद्रपुर जा रहा था। मेडीसिटी अस्पताल के पास एक बोलेरो कार ने दीपक की कार को टक्कर मार दी। दीपक ने जब विरोध किया तो कार सवार पवन गंगवार ने अपने साथियों के साथ दीपक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे दीपक घायल हो गया। विपिन ने हमलावरों पर दीपक के अपहरण का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पवन गंगवार की तहरीर पर विपिन जलहोत्रा, रोहित कालरा सहित दस अज्ञात और विपिन जलहोत्रा की तहरीर पर पवन गंगवार सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।       
-
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed