{"_id":"1e095afa97f7a0eb42956b11c7bd83c5","slug":"bjp-leader-s-son-died-from-blood-cancer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड कैंसर से भाजपा नेता के पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लड कैंसर से भाजपा नेता के पुत्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर।
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के पुत्र की ब्लड कैंसर से मौत हो गई। क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आदेश चौहान का बड़ा पुत्र अमन चौहान राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली का एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र था।
परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पहले अमन को बुखार आ गया था। जिसका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले जांच में ब्लड कैंसर होने का पता चला। अमन की शनिवार रात मौत हो गई।
उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव निवारमंडी में किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, राम मल्होत्रा, सीमा चौहान, संदीप सहगल, आनंद पाल सिंह, सूर्य प्रताप, चौधरी खिलेंद्र सिंह, प्रेम सहोता, कमल चौहान, राजकुमार, कीर्ति त्यागी, सुल्तान भारती, दिनेश कौशिक, बलराज तोमर, डा. एमपी सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन