फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bareilly's youth killed and threw dead body

बरेली के युवक की हत्या कर शव फेंका

Tue, 07 Nov 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा। Updated Tue, 07 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's youth killed and threw dead body
बरेली के युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बरेली के युवक की हत्या कर शव सितारगंज रोड पर बैगुल पुल के निकट फेंक दिया गया। मृतक के हाथ-पैर बंधे थे और गले व माथे पर चोट के निशान थे। उसकी जेब से मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर बात करने पर उसकी शिनाख्त हो सकी। युवक दो दिन से लापता था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सितारंज रोड पर बैगुल पुल के निकट सोनू के खेत में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष मोहन चंद पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से और पैर साड़ी की पट्टी से बंधे थे। उसके माथे और गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। उसके बाद मृतक की पेंट और कमीज की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पर्ची मिली है, जिसमें कंप्यूटर जोन डीडीपुरम बरेली लिखा था। पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर जब संपर्क किया गया तो फोन अशोक कुमार गुप्ता निवासी राजेंद्र नगर बरेली ने रिसीव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि उनका पुत्र हर्षित गुप्ता (25) चार नवंबर की रात आठ बजे से लापता है। उन्होंने उसकी गुमशुदगी पांच नवंबर को राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई थी। अशोक गुप्ता ने अपने रिश्तेदार ग्राम पखोरनी देवरनिया निवासी सुगंध गुप्ता को मौके पर भेजा तो उन्होंने शव की शिनाख्त हर्षित के रूप में की। पंचनामा भरकर पुलिस शव बरा चौकी ले आई। उसके बाद बरेली पुलिस और मृतक के परिजन भी बरा चौकी पहुंच गए।


सुगंध ने बताया कि हर्षित की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलभट्टा थानाध्यक्ष मोहन चंद पांडे का कहना है युवक की हत्या कहीं और की गई। उसके बाद शव यहां डाला गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed