फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Authorities lifted seven Ansnkari Workers

प्रशासन ने फिर उठाये सात अनशनकारी श्रमिक

Fri, 23 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
 Authorities lifted seven Ansnkari Workers
श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

मांगों को लेकर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 7 ठेका श्रमिकों को प्रशासन ने जिला अस्पताल भर्ती करा दिया। जिला अस्पताल से सभी श्रमिकों को हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। प्रशासन इससे पहले भी दो बार अनशन पर बैठे श्रमिकों को उठा चुका है। 

विज्ञापन


 साथी श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिक पिछले करीब डेढ़ माह से आंदोलन की राह पर हैं। श्रमिकों द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर आमरण अनशन भी किया जा रहा है। दो बार प्रशासन पूर्व में अनशनकारियों को उठाकर अस्पताल भर्ती करा चुका है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से अनशन पर बैठे सात अन्य श्रमिकों को उठाने के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे एसडीएम एपी बाजपेयी, एएसपी पंकज भट्ट, सीओ मंजूनाथ टीसी, सिडकुल चौकी प्रभारी एमपी सिंह, ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार दल बल के साथ एएलसी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने श्रमिकों से वार्ता की और आमरण अनशन पर श्रमिक भास्कर तिवारी, कविता, माधुरी, रागिनी, विनोद सिंह को उठाकर जिला अस्पताल भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार देर शाम प्रशासन ने ज्योति और हेमचंद को भी जिला चिकित्सालय पहुंचाया था। जिला अस्पताल में सभी अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। अस्पताल में श्रमिकों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed