फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attack on police to release the liquor smuggler

शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला

Sun, 28 Jan 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 28 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attack on police to release  the liquor smuggler
रुद्रपुर के रंपुरा में पुलिस कर्मी की तोड़ी गई बाइक। - फोटो : Amar Ujala

रंपुरा पुलिस चौकी की गिरफ्त में आए शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए तस्कर के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस हमले में चौकी प्रभारी घायल हो गए, बदमाशों ने एक सिपाही की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। फोर्स आने की खबर पर हमलावर अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सके और भाग खड़े हुए। पुलिस ने शराब तस्कर ओमप्रकाश को जेल भेजने के बाद पुलिस पर हमला करने वाले आशीष, अंकित, जितेश और मोनू के साथ ही पथराव करने वाले 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

रंपुरा वार्ड नंबर सात निवासी ओमप्रकाश के कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने की सूचना पर गणतंत्र दिवस के दिन रंपुरा पुलिस चौकी प्रभारी विनोद चंद्र जोशी, एसआई धीरेंद्र परिहार, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल अब्दुल मलिक ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही पुलिस ओमप्रकाश को लेकर चौकी आने लगी, वार्ड नंबर सात में रहने वाले आशीष और उसके भाई अंकित ने ओमप्रकाश की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस से धक्कामुक्की शुरू कर दी।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने दोनों का विरोध किया। इस पर उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने विनोद जोशी पर धारदार हथियार से हमला भी किया, जिसमें जोशी बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे घटनास्थल के पास दुकान चलाने वाले नंदलाल कोली की मोबाइल की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। हमलावरों से घिरे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह फोन करके कोतवाली से और फोर्स बुलवाई। फोर्स के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed