{"_id":"588b8ce14f1c1b165dcf4305","slug":"asp-co-and-ax-fell-on-kotwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी, सीओ और कोतवाल पर गिरी गाज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी, सीओ और कोतवाल पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चुनावी कार्यक्रम में सरेआम लाठी डंडे, पथराव और फायरिंग की घटना को निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया। पुलिस के तीन अफसरों पर इसकी गाज गिर गई।
विज्ञापन
काशीपुर सर्किल क्षेत्र की एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा, एसएचओ बीएस धौनी का तबादला कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार एएसपी उपाध्याय को 31वीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया है। इंस्पेक्टर धौनी और सीओ टम्टा को सीबीसीआईडी देहरादून में भेजा है। डीजीपी स्तर से डॉ. जगदीश चंद को एएसपी काशीपुर, बीडी उनियाल को बाजपुर कोतवाल और कैलाश पवार को सीओ बाजपुर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इन सभी पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सूत्र बताते हैं कि चुनावी कार्यक्रम में फायरिंग मामले पर क्षेत्र के राजनैतिक लोगों ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इधर तीनों पुलिस अफसरों के तबादले होने से कांग्रेसी नेता खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन