फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Animal smugglers shot dead Home Guards Company Commander

पशु तस्करों ने गोली मार होमगार्ड के कंपनी कमांडर की हत्या की

Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers shot dead Home Guards Company Commander
पूरन सिंह - फोटो : Amar Ujala

पशु चोरी कर ले जा रहे तस्करों ने बृहस्पतिवार की रात टोकाटाकी करने पर होमगार्ड के कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर एसएसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


रुद्रपुर में तैनात होमगार्ड के कंपनी कमांडर (अवैतनिक) 50 वर्षीय पूरन सिंह का किच्छा के ग्राम दुपहरिया के पास खैरा फार्म में घर है। घर के बराबर में ही उनके बड़े भाई हरपाल सिंह का परिवार भी रहता है। 28 जनवरी को पूरन सिंह के भतीजे हरप्रीत सिंह का विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार को पूरन सिंह के भाई हरपाल के परिजन नववधू के साथ हरप्रीत की ससुराल पूरनपुर (पीलीभीत) गए थे।
विज्ञापन


इस वजह से पूरन सिंह की भाभी मंजीत कौर उनके ही घर ठहरी हुई थीं। देर रात करीब 2:52 बजे पूरन सिंह अपने भाई का घर देखने के लिए बाहर आए तो चार तस्कर दो भैंस ले जाते दिखाई दिए। पूरन सिंह ने करीब 50 मीटर दूरी से तस्करों को टोका तो उनकी तकरार हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पूरन को गोली मार दी और भैंसों को छोड़कर हाइवे को जोड़ने वाली सड़क की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, गोली की आवाज सुनकर घर पर सो रही पूरन सिंह की पत्नी रजविंदर कौर और भाभी मंजीत कौर के अलावा कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो पूरन सिंह खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में पूरन को कार से रुद्रपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ हिमांशु शाह, पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो एक फ्लोर मिल के सीसीटीवी फुटेज में घटना के बाद चार लोग भागते नजर आ रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना को चार लोगों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने ताहिर निवासी ग्राम दरऊ (किच्छा) को गिरफ्तार कर लिया है। एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


रामपुर और बहेड़ी रवाना हुई टीमें
किच्छा। आरोपियों की तलाश में कई टीमें रामपुर, बरेली, बहेड़ी आदि क्षेत्रों में रवाना की गई हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि पुलिस ने हाइवे से फार्म की ओर जाने वाले कई सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। पुलिस के हाथ कुछ सूत्र लगे हैं, एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed