फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of releasing vehicle by taking money

पैसे लेकर वाहन छोड़ने पर सीपीयू इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 26 Nov 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 26 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of releasing vehicle by taking money
सीपीयू फाइल फोटो

यातायात सुचारु करने के लिए उतारी गई सीपीयू एक के बाद एक विवाद में घिरती जा रही है। अब सीपीयू इंचार्ज भगवंत राणा पर पैसे लेकर वाहन सवार को छोड़ने और चालान की वीडियो क्लिप डिलीट करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राणा और उसके साथी सिपाही दीप चंद्र लोहनी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ ट्रैफिक महेश चंद्र बिंजौला को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले किसी वाहन सवार का चालान हुआ था, लेकिन चालान होने के बावजूद उसको लेनदेन कर छोड़ने की बात सामने आई थी। यहां तक कि चालान के समय बनाई गई वीडियो क्लिप को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया सीपीयू इंचार्ज भगवंत राणा पर पैसे लेकर वाहन वाले को छोड़ने और चालान के समय की गई वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। वीडियोग्राफी में छेड़छाड़ का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसी कारण भगवंत को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed