फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A youth arrested with stolen scooters and bikes

चोरी की स्कूटी और बाइकों के साथ एक युवक गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 12:10 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Mon, 24 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested with stolen scooters and bikes
चोरी के वाहनों के साथ पकड़ा गया आबिद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चुराने वाले एक युवक को पंतनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए युवक से चोरी की दो बाइकें और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


शनिवार शाम पंतनगर थाने में तैनात एसआई कैलाश देव कांस्टेबल भोलानाथ गोस्वामी और कुलदीप शाह के साथ नगला तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कैलाश ने हल्द्वानी-लालकुआं की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार युवक को रोककर उससे स्कूटी के कागजात मांगे। युवक के पास कागजात ना होने पर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम रुद्रपुर खेड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी आबिद बताकर मौजूद स्कूटी चोरी की होने की बात कबूली।
विज्ञापन


ने में सख्ती से पूछताछ के बाद आबिद ने दो माह पूर्व दो और बाइकें चुराने की बात भी कही। आबिद की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों बाइकों को मजार के पीछे स्थित जंगल से बरामद कर लिया। एसओ पंतनगर अशोक कुमार ने बताया कि आबिद के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में भी मारपीट, जुआ खेलने और अवैध हथियार रखने के तीन मुकदमे दर्ज हैं। आबिद चोरी की बाइकों को हल्द्वानी और लालकुआं में बेचता था। शनिवार को भी आबिद हल्द्वानी में स्कूटी का सौदा करने गया था लेकिन सौदा ना होने पर स्कूटी नहीं बेच पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed