{"_id":"59eceab04f1c1bcd538b8b5c","slug":"a-fire-in-scrap-warehouse-in-dhaulpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलपुर में स्क्रेप गोदाम में धधकी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धौलपुर में स्क्रेप गोदाम में धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के धौलपुर में स्क्रेप गोदाम में धधकी आग
- फोटो : अमर उजाला
धौलपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित स्क्रेप गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार निवासी इरशाद अहमद का धौलपुर गांव में हाइवे किनारे चैंपियन स्क्रेप गोदाम है। गोदाम में भारी मात्रा में स्क्रेप भरा हुआ था। रविवार की शाम गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों के साथ दकमलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। गाड़ियां कम पड़ने पर एक और गाड़ी मंगवाई गई, लेकिन स्क्रेप में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
आग की वजह से कुछ समय के लिए हाइवे में भी यातायात प्रभावित रहा। आग बुझाने के लिए रुद्रपुर दमकल विभाग से दो, सिडकुल से एक, अशोका लीलेंड, टाटा और बजाज कंपनी की एक-एक वहन को लगाया गया है। गोदाम के एक तरफ प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र और दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल है। आग से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
एफएसओ हरीश गिरी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने के बाद ही गाड़ियां वापस आएंगे। घटनास्थल से पानी काफी दूर होने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। रात होने की वजह से नुकसान का आंकलन नहीं हो पा रहा है।