{"_id":"5b6b42cc4f1c1b8d3e8b5db4","slug":"91533756108-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्रमंत्र का झांसा देकर ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्रमंत्र का झांसा देकर ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में तंत्र मंत्र का झांसा देकर हजारों रुपये की ठगी करने के आरोपी के खिलाफ आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम गिरधई मुंशी निवासी कल्याण सिंह ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर कहा है कि जसपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी सर्वेश दयाल खाना-आदि मांगने के लिए उसके घर आता था। पांच दिन पूर्व उसने बताया कि वह किसी भी व्यक्ति की शक्ल देखकर बता सकता है कि उसके भविष्य में क्या घटित होने वाला है। उसने बताया कि उसने सिद्धि की है कि तुम्हारे साथ बहुत गलत होने वाला है। इससे छुटकारा पाने के लिए तंत्र मंत्र करके उपाय करना पड़ेगा। अगले दिन उन्हें जसपुर बुलाया और पूजा करने के बहाने 6500 रुपये की रकम ऐंठ ली। इसके बाद पांच तोले सोने की मूर्ति बनाकर चढ़ाने को कहा। इसके लिए उसने डेढ़ लाख रुपये मांगे। साथ ही धमकाया कि अगर तुमने मूर्ति चढ़ाने के लिए रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे परिवार का अनिष्ट हो जाएगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।