फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे

एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे

Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे
काशीपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक किलो अफीम बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया है। मुखबिर की सूचना पर इस टीम ने बुधवार की शाम रोडवेज बस अड्डे से बरेली के थाना सिरोली निवासी शरीफ शाह पुत्र इमाम शाह व ग्राम फरजंद थाना सिरोली निवासी मकबूल शाह पुत्र रौनक शाह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शरीफ के कब्जे से 510 ग्राम व मकबूल के कब्जे से 490 ग्राम अफीम बरामद की है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों का संबंध अंतरराष्ट्रीय गिरोह से है। दोनों पूर्व में भी कई बार विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार हो चुके हैं। बरामद अफीम की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। टीम में एसओजी प्रभारी पंकज कुमार, जगदीश राम कोहली, प्रकाश चंद्र, सुबोध कुमार, बलवंत सिंह, देवेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed