{"_id":"5b8839be42c7927c4532f1e8","slug":"71535654334-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा गिरोह एवं बाहरी संदिग्ध लोगों से सचेत रहने का आह्वान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा गिरोह एवं बाहरी संदिग्ध लोगों से सचेत रहने का आह्वान किया
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। पतरामपुर पुलिस चौकी प्रांगण में पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि क्षेत्र में मृतकों को अभिलेखों में जिंदा दर्शाकर उनके आश्रितों को लाखों रुपये का क्लेम दिलाने का झांसा देकर फर्जी बीमा करने वालों का गिरोह सक्रिय है।
47 लोगों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक फर्जी बीमा करने के मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें एक बीमा कंपनी के प्रबंधक भाजपा नेता, पूर्व ग्राम प्रधान, नगर पालिका कर्मी, श्मशान समिति का लिपिक आदि शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। फर्जी बीमा करने के मामले में अब तक पुलिस 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ग्रामीण गिरोह के सदस्यों के झांसे में न आए।
विज्ञापन
उन्होंने बाहरी संदिग्ध लोगों के क्षेत्र में दिखाई देेने पर पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।