{"_id":"598dfa974f1c1bdf2b8b494f","slug":"71502476951-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदपुर में पकड़ा गया अरुणांचल प्रदेश की शराब का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुदपुर में पकड़ा गया अरुणांचल प्रदेश की शराब का जखीरा
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार को कीरतपुर में एक गोदाम पर छापा मारकर अरुणाचल प्रदेश की शराब का जखीरा बरामद किया है। गोदाम में स्टॉक की गई शराब को नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा में सप्लाई करने के लिए 20 लाख की डील की गई थी। पुलिस ने तस्करी करने वाले हरियाणा निवासी तीन युवकों के साथ ही नैनीताल के युवक को भी गिरफ्तार किया है।
एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया करीब 20 दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को मुखबिर से रुद्रपुर में अरुणाचल प्रदेश ब्रांड की शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। उन्होंने कोतवाल तुषार बोरा और एसटीएफ के कुमाऊं प्रभारी केपी टम्टा के नेतृत्व में टीम का गठन कर तस्करों की धरपकड़ में लगा दिया। बृहस्पतिवार देर शाम सूचना मिली कि कार सवार कुछ लोग अवैध शराब लेकर तेल मिल की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाल और एसटीएफ प्रभारी ने टीम के साथ घेराबंदी कर तेल मिल के पास हरियाणा नंबर की कार (एचआर10 एक्स0251) को रोका, तलाशी लेने पर कार में रॉयल पटियाला व्हिस्की की 10 पेटी बरामद हुईं। टीम ने कार सवार ग्राम बिंदरौली थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा निवासी विनोद कुमार पुत्र नारायण सिंह, ग्राम बठगांव थाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र हुकुम सिंह, ग्राम बढबासणी थाना सदर जिला सोनीपत हरियाणा निवासी रोहित पुत्र बलराज और ग्राम खनसं थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल निवासी तेज सिंह बर्गली पुत्र रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने बताया कि उन्होंने चार दिन पूर्व ग्राम कीरतपुर में किराये पर एक मकान लेकर उसमें 440 पेटी और 900 बोतलों को स्टॉक किया है, जिन्हें वह नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भेजने वाले हैं। इस पर पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर 6180 शराब की बोतलें कब्जे में ले लीं। खुलासे के दौरान एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और सीओ स्वतंत्र कुमार भी मौजूद रहे।
टीम में शामिल इनको मिला इनाम
शराब का जखीरा पकड़ने वाली टीम में एसआई कृष्ण कुमार, गणेश दत भट्ट, कांस्टेबल सुभाष जोशी, यामीन खान, जोगेंद्र सिंह, कैलाश जोशी, रमेश चंद्र, गोविंद सिंह, वीरेंद्र चौहान, दुर्गा सिंह पापड़ा, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र गिरी और किशोर कुमार थे। सफलता प्राप्त करने वाली टीम को एएसपी देवेंद्र पिंचा ने ढाई हजार और एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने डेढ़ हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में भेजी जानी थी शराब
एसटीएफ और कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये शराब के जखीरे को नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भेजा जाना था। इसके लिए हरियाणा के तस्करों ने मुक्तेश्वर निवासी तेज सिंह बर्गली से 20 लाख में डील की थी। तेज सिंह नैनीताल में रहकर ब्याज पर पैसे लगाने का काम करता है और अल्मोड़ा व बागेश्वर में शराब भेजने के लिए उसने वहां के तस्करों से भी एडवांस रकम ली थी। सूत्रों के अनुसार तेज सिंह ने करीब एक माह पहले 50 पेटी शराब नैनीताल में खपाई थी।
जल्द ही नष्ट की जाएगी शराब
भारी मात्रा में पकड़ी गई शराब जब्त करने के बाद अब कोतवाली पुलिस के सामने शराब को सील कर संभालने की समस्या खड़ी हो गई है। गोदाम की व्यवस्था ना होने से अब कोतवाली पुलिस जल्द ही न्यायालय से अनुमति लेकर शराब को नष्ट करने की तैयारी कर रही है। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि शराब की कुछ बोतलें जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजी जाएंगी और बाकी नष्ट कर दी जाएंगी।