फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चचेरे तहेरे भाइयों पर किया धारदार हथियारों से हमला

चचेरे तहेरे भाइयों पर किया धारदार हथियारों से हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
चचेरे तहेरे भाइयों पर किया धारदार हथियारों से हमला
काशीपुर। फसल की निगरानी के लिए खेत पर गए दो चचेरे-तहेरे भाइयों पर छह से अधिक लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। घटना के पांच दिन बाद शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में ग्राम गढ़ी इंद्रजीत निवासी करमजीत सिंह पुत्र सतवंत सिंह ने कहा कि 31 दिसंबर की रात करीब दस बजे वह अपने भाई दीपेंद्र और धर्मेंद्र के साथ गेहूं के खेत की निगरानी के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए राजेंद्र और होशियार ने उनके साथ गालीगलौज की। विरोध पर दोनों ने उनके साथ हाथापाई की और मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद वे धर्मपाल, अजय और दो अन्य लोगों के साथ धारदार हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और हमला कर दिया। इसमें दीपेंद्र और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लहूलुहान हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed