{"_id":"5c0188d5bdec224143674267","slug":"61543604437-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापुर रोड पर ई-रिक्शा पलटा, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगापुर रोड पर ई-रिक्शा पलटा, एक घायल
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में गंगापुर रोड पर शुक्रवार दोपहर बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक युवक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गंगापुर रोड स्थित बजरंग विहार निवासी चयनसुख (25) पुत्र नंदराम बाजार से सामान खरीदकर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। गंगापुर रोड तिराहा के पास तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। चयनसुख ई-रिक्शा के नीचे दब गया। चयनसुख को चिल्लाते देख राहगीरों और चालक ने ई-रिक्शा के नीचे से उसे बाहर निकाला। हादसे में ई-रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। राहगीरों ने चयनसुख के मोबाइल के नंबर से परिजनों को फोन किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल को वार्ड में भर्ती कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन