फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दिनेशपुर में ठंड से वृद्ध की मौत

दिनेशपुर में ठंड से वृद्ध की मौत

Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर में ठंड से वृद्ध की मौत
दिनेशपुर। हाड़कंपाती ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वार्ड पांच निवासी कालीपद मंडल (70) की सोमवार मध्य रात्रि अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए रुद्रपुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से कालीपद की मौत हुई है। उधर, वार्डवासियों का आरोप है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर ठंड से बचाव के इंतजाम नही किये जा रहे हैं। इससे खासकर गरीब तबके को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर ईओ संजय कुमार का कहना है कि नगर में लगातार सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाये जा रहे हैं। ठंड से बुजुर्ग की मृत्यु होने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed