{"_id":"597e23be4f1c1b4b238b4940","slug":"61501438910-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीटा
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। अभिभावक ने एक निजी स्कूल की अध्यापिका पर कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीटे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। ग्राम मानपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका पुत्र रियांश गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह कक्षा तीन का छात्र है। शनिवार को वह स्कूल गया था। स्कूल में कक्षा की अध्यापिका ने उसे डंडे व स्केल से बुरी तरह पीटा।
रियांश घर लौटा तो उसके पूरे शरीर पर नीले निशान थे। जानकारी करने पर टीचर ने बताया कि रियांश पढ़ने में लापरवाह है। टेस्ट में उसके दो नंबर कम आए है। धर्मेंद्र का कहना है कि इस बारे में पूछने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।