फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   60 coins of 19th century found in kashipur

जहां कूड़ा फेंक रहे थे वहां 19वीं शताब्दी के सिक्के मिले

Mon, 26 Feb 2018 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
60 coins of 19th century found in kashipur
पिलर के लिए खोदे गए गड्ढों में निकले सिक्के - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला लाहौरियान में खाली पड़े श्री गौड़ सभा के भूखंड पर लोग लंबे समय से कूड़ा डाल देते थे। इसके लिए यहां चहारदीवारी का निर्माण करने को पिलर के गड्ढे खोदे जा रहे हैं। गड्ढा खोदते समय यहां एक मलसिये (मिट्टी का छोटा घड़ा) में 19वीं शताब्दी के तांबे के 60 सिक्के मिले। मौके पर भीड़ जुटने पर खुदाई रुकवानी पड़ी।

विज्ञापन


- खाली पड़े भूखंड पर कूड़ा फेंकने से रोकने को बनाई जा रही चहारदीवारी
- 60 सिक्के मिले तांबे के
- 150 सौ साल पुराने हैं सिक्के
- 1935 में श्री गौड़ ब्राह्मण सभा को दान में मिला था भूखंड


मोहल्ला लाहौरियान स्थित चार हजार वर्ग फुट का यह भूखंड 1935 में विनता प्रसाद पंखिया की विधवा हरदेई ने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा को दान में दिया था। वर्तमान में उनके भतीजे अनिल कुमार शर्मा श्री गौड़ सभा के अध्यक्ष हैं। उक्त भूखंड पर लंबे समय से लोग कूड़ा डाल रहे थे। मेयर ऊषा चौधरी ने प्रबंध समिति से भूखंड पर चहारदीवारी बनाने को कहा था। इस पर समिति ने 10-10 फुट की दूरी पर पिलर लगवाकर चहारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया।
विज्ञापन


रविवार को मजदूर पिलर के लिए गड्ढे खोद रहे थे। गड्ढा खोदते समय जमीन में गड़े एक मलसिये पर फावड़ा लगने पर वह टूट गया और उसमें से सिक्के बिखर पड़े। इससे मौके पर खलबली मच गई। समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सिक्के कब्जे में ले लिए। ये सिक्के एक-एक पाई (चौथाई आने) के हैं। तांबे की धातु के बने ये सिक्के वर्ष 1860, 1902 और 1907 के हैं। समिति अध्यक्ष शर्मा ने बताया 60 सिक्के बरामद हुए हैं। वहां और सिक्के निकलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed