{"_id":"5cab98d6bdec2214065a66b1","slug":"51554749654-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो युवक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
सोमवार देर शाम रामराज रोड निवासी सौरभ अपने चचेरे भाई अजय के साथ पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर से उधार लिए पैसे मांगने पहुंचा। जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। डॉक्टर ने अपने समर्थकों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें सौरभ और अजय जख्मी हो गए। अजय कुमार गर्ग और सौरभ कुमार गर्ग ने समर्थकों के साथ कोतवाल जीबी जोशी से मुलाकात कर शिकायत की। बताते हैं कि सौरभ के पिता ने डॉक्टर को करीब एक लाख रुपये उधार दिए थे। सौरभ के पिता का निधन हो गया। सोमवार को सौरभ अपने चचेरे भाई अजय को साथ लेकर पैसे मांगने के लिए डॉक्टर के पास गया था। जिस पर डाक्टर ने धमकी देते हुए गालीगलौच और मारपीट कर दी।