फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पुलिस ने 267 चावल कट्टे किए बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पुलिस ने 267 चावल कट्टे किए बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 267 चावल कट्टे किए बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
जसपुर। एक सप्ताह पूर्व चावल के कट्टे भरा ट्रक लेकर फरार हुए ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर 267 चावल के कट्टे भरा ट्रक बरामद किया है। राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस टीम को सम्मानित कर 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि 24 मार्च को हरप्रीत सिंह निवासी भोगपुर डाम ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि उसका सुखमनी रोड लाइन्स के नाम से ट्रांसपोर्ट है। उसके ट्रांसपोर्ट से रइसुद्दीन निवासी शरीफनगर थाना ठाकुरद्वारा यूपी ट्रक संख्या यूके 18सीए-2192 में ब्रज नंदन अग्रवाल की हनुमान राइस मिल से 267 कट्टे चावल भरकर फिरोजपुर पंजाब ले गया था।
विज्ञापन


ड्राइवर नेे चावल भरा ट्रक गायब कर दिया। एसएसआई कमलेश भट्ट के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम ठाकुरद्वारा चुंगी के पास से ट्रक ड्राइवर रइसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह चावल के कट्टे बेचने की फिराक में था, लेकिन ग्राहक न मिलने के कारण बेच नहीं सका। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शरीफनगर ठाकुरद्वारा से 267 चावल के कट्टे बरामद कर लिए। राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अबुल कलाम को शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed