{"_id":"5a6f74bb4f1c1b7c268b717b","slug":"51517253819-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने महिला से लूटे सोने के कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने महिला से लूटे सोने के कुंडल
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर में बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने घर जा रही महिला को नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोपी महिला के सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए
सोमवार को वार्ड संख्या दो निवासी बुजुर्ग महिला राजरानी गुरुद्वारे से वार्ड संख्या दो गांधी कालोनी स्थित अपने घर जा रही थी। पंजाब नेशनल बैंक के पास बाइक सवार दो लोग उसके पास और और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला के बेहोश होने पर टप्पेबाज कान से कुंडल, हाथ में पहना सोने की पॉलिश वाले पीतल के कड़े लेकर फरार हो गए। होश में आने पर महिला में शोरगुल मचाया, लेकिन तब तक टप्पेबाज भाग चुके थे। सूचना पर मय टीम पहुंचे एसआई मनोहर चंद ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पीड़ित की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं दी गई थी। ब्यूरो