{"_id":"5a6e1af04f1c1b76268b6cdb","slug":"51517165296-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने शक में गर्भवती पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने शक में गर्भवती पत्नी को पीटा
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी लेखराज ने पुलिस को सौंपी तहरीर में अपने दामाद पर पुत्री को पीटने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा कि कुछ समय पूर्व उसने अपनी बेटी किरन का विवाह आजादनगर निवासी रंजीत संग किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दामाद चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी बेटी संग मारपीट करता था।
आरोप लगाया कि शनिवार शाम को भी दामाद ने पांच माह की गर्भवती किरन को पीट दिया। विरोध करने पर उसने अपनी मां कमला से भी मारपीट की। कमला के शोर मचाने पर रंजीत चोटिल किरन को छोड़कर घर से फरार हो गया। गंभीर हालत में किरन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेखराज की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।