{"_id":"5c4b5a50bdec22737a367245","slug":"41548442192-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत छह नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत छह नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में दहेज मांगने और शारीरिक यातनाएं देकर प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने कहा कि उसका निकाह 4 अप्रैल 2017 को कुंडा थाना क्षेत्र के गांव सरवरखेड़ा निवासी नसीम के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज में कार और नकदी के लिए उसे पीट दिया। उसने पति पर और भी गंभीर आरोप भी लगाए। ससुरालियों ने पांच जून 2018 को उसके जेवर उतरवा कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि नसीम ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की कोशिश की। मायके वालों ने उसे बचाया और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला हेल्प लाइन में दोनों पक्षों मेें बीच कई बार काउंसलिंग हुई।
शुक्रवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नसीम अहमद, ससुर शाहिद हुसैन, सास जैतून बेगम, जेठ शकील, लईक और नंदोई तौफीक अहमद के खिलाफ धारा 498ए, 323 व 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।