फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चोरी के सामान के साथ सगे भाई गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ सगे भाई गिरफ्तार
रुद्रपुर। राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप और झपटमारी के 36 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने रुद्रपुर और आसपास क्षेत्रों के लोगों से मोबाइल झपटने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को आदर्श कॉलोनी चौकी में एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने मामले को खुलासा करते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की वारदातें बढ़ गई थीं। झपटमारों की धरपकड़ के लिए सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शुक्रवार शाम को मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने टीम के साथ बिलासपुर रोड पर सेल टैक्स की बंद पड़ी चौकी के पास से दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


तलाशी में युवकों के पास से एक लैपटॉप और विभिन्न कंपनियों के 36 मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे चोरी के इन मोबाइलों को बेचने की फिराक में यहां घूम रहे थे। टीम दोनों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई। आरोपियों ने अपना नाम ग्राम बरखेड़ा जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी बृजेश सक्सेना और दुर्गेश सक्सेना पुत्रगण पुत्तन बताया। दोनों ने बताया कि बरामद लैपटॉप उन्होंने एक सप्ताह पूर्व खेड़ा निवासी पीके राय के घर से चुराया था। टीम में एसआई मनोज जोशी, कांस्टेबल कृष्ण चंद्र नेगी, अनुज वर्मा, अब्दुल मलिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैत गिरोह से जुड़ा था आरोपियों का पिता
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस की ओर से पकड़े गए झपटमार बृजेश और दुर्गेश का पिता पुत्तन भी पीलीभीत के बरखेड़ा गांव में सक्रिय डकैतों के गिरोह से जुड़ा था। चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि डकैती के कई मामलों में शामिल पुत्तन पर यूपी पुलिस ने सौ से अधिक मुकदमे दर्ज किए। मुकदमेबाजी में पुत्तन ने अपनी 80 बीघा पैतृक जमीन तक भी बेच दी। बृजेश और दुर्गेश ने भी छह माह पूर्व झपटमारी शुरू कर दी।


बाइक सवारों ने झपटा राहगीर का मोबाइल
रुद्रपुर। इधर आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस झपटमारों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही थी, उधर बाइक सवार तीन बदमाश एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आदर्श कॉलोनी निवासी शिवेष शर्मा पुत्र रामनरेश ने बताया कि शुक्रवार रात को वह मोबाइल पर बात करते हुए सिविल लाइन की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने उनका मोबाइल झपटा और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed