फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दिनदहाड़े दुकान से डेढ़ लाख की नगदी पार

दिनदहाड़े दुकान से डेढ़ लाख की नगदी पार

Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकान से डेढ़ लाख की नगदी पार
गदरपुर। किराने की दुकान से चोरों ने दिनदहाड़े बैग पार कर लिया। बैग में 1.60 लाख रुपये और कागजात थे। मुख्य बाजार में घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन निवासी सतीश फुटेला की मुख्य बाजार में सतीश ब्रदर्स नाम से किराना की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे फुटेला घर से खातों का बैग लेकर दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान की गली का शटर खोलकर बैग अंदर रखा और दुकान के बाहर के शटर को खोलने चले गये। ताला खोलकर लौटे तो बैग गायब था। बैग में 1.60 लाख की नकदी और दुकान के बही खाते थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक मनोहर चंद पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद आस-पास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन कोहरे की वजह से तस्वीर स्पष्ट नहीं दिखी। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र खुलासा किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed