{"_id":"5b4e39d84f1c1b44748b55b7","slug":"31531853272-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामजद आरोपियों के खिलाफ एनबीडबल्यू जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामजद आरोपियों के खिलाफ एनबीडबल्यू जारी
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पंतनगर टीडीसी बीज घोटाले में नामजद तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट रुद्रपुर से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है। कुछ दिन पूर्व हाईकोर्ट से तीनों का गिरफ्तारी स्टे खारिज होने के बाद एसआईटी ने उनकी धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी थी।
वर्ष 2015-16 में पंतनगर टीडीसी में गेहूं बीज बिक्री के नाम पर बीस करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर होने के बाद टीडीसी के ही दस कर्मचरियों के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए नौ कर्मचारियों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया जबकि एक कर्मचारी की मौत हो गई।
एसआईटी के आवेदन पर कुछ समय पूर्व हाईकोर्ट ने मुख्य चीफ मार्केटिंग अफसर अजीत सिंह, लेखाकार जीसी तिवारी और सेवानिवृत्त सीई पीके चौहान का गिरफ्तारी स्टे खारिज किया था। स्टे खारिज होने के बाद एसआईटी ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन तीनों भूमिगत हो गए। इसके बाद एसआईटी ने तीनों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के लिए रुद्रपुर सीजेएम कोर्ट में आवेदन किया था।