फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मुखर्जीनगर में फंदे में लटकी मिली नवविवाहिता

मुखर्जीनगर में फंदे में लटकी मिली नवविवाहिता

Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुखर्जीनगर में फंदे में लटकी मिली नवविवाहिता
रुद्रपुर। मुखर्जीनगर में एक नवविवाहिता कमरे में दुपट्टे के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तहसीलदार ने मौका मुआयना कर मायके वालों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने पति पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मूल रूप से पीलीभीत यूपी की रहने वाली सुचित्रा विश्वास (30) पुत्री मानन विश्वास को बचपन से ही जगतपुरा में रहने वाले चाचा आनंद विश्वास ने पाला था। करीब आठ महीने पहले सुचित्रा की शादी राजू राय निवासी मुखर्जीनगर के साथ हुई थी। राजू सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन दो महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। वह अपनी पत्नी और परिजनों साथ किराए पर रहता था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पांच बजे जब राजू की मां दीपाली राय की नींद खुली तो उसने दूसरे कमरे में सुचित्रा को फंदे पर लटकते हुए देखा। उसकी चीखपुकार सुनकर परिजनों के साथ ही मोहल्लेवाले भी एकत्र हो गए। सुचित्रा को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के साथ ही शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने भी शव का मुआयना करने के साथ ही परिजनों से घटना की जानकारी ली। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार की रात भी किसी बात को लेकर हुए विवाद में राजू ने सुचित्रा को डांटा था। इधर मृतका के चाचा आनंद और अर्जुन ने बताया कि राजू अक्सर सुचित्रा को मारता-पीटता था। उन्होंने राजू पर सुचित्रा हत्या करने का भी आरोप लगाया है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed