फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पार्षद पुत्र ने पिता से मारपीट की, हिरासत में

पार्षद पुत्र ने पिता से मारपीट की, हिरासत में

Sat, 31 Mar 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पार्षद पुत्र ने पिता से मारपीट की, हिरासत में
काशीपुर। नगर निगम के एक पार्षद ने शुक्रवार दोपहर पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसका पुत्र उसके साथ मारपीट कर रहा है। सुबह भी पुत्र ने उसके साथ अभद्रता और हाथापाई की। मौके पर पहुंची पुलिस पार्षद के पुत्र को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बता दें कि दो माह पूर्व उक्त युवक ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक एसआई के साथ हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी थी।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है। तब पार्षद ने अपने पुत्र को मानसिक रूप से कमजोर बताते हुए उसके इलाज से संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपे थे। तब मानवीय आधार पर उक्त एसआई ने मुकदमे में समझौता कर लिया था। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हुए मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नशे की प्रवृत्ति के कारण उक्त युवक मानसिक अवसाद में होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed