फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी नरेन्द्र की हत्या ?

प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी नरेन्द्र की हत्या ?

Fri, 22 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी नरेन्द्र की हत्या ?
काशीपुर। कुंडा के ग्राम बसई निवासी एमए प्रथम वर्ष के छात्र नरेंद्र सैनी की हत्या के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अफजलगढ़ थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते होना बताई गई है। हत्या के तार सूरजनगर (मुरादाबाद) से जुड़े होना बताए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के ग्राम आनंदीपुर में बसई निवासी नरेंद्र सैनी का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में मृतक के सिर से 32 बोर की गोली बरामद हुई। बुधवार की रात ग्राम बसई में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नरेंद्र के पिता महेंद्र सिंह पुत्र खुमानी सिंह ने बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विवेचना अफजलगढ़ के कोतवाल प्रेमवीर राणा द्वारा की जा रही है। मृतक का मोबाइल व पर्स पुलिस बरामद नहीं कर सकी। मृतक के मोबाइल की सीडीआर से बुधवार को दोपहर दो बजकर 13 मिनट पर उसकी अंतिम लोकेशन सूरजननगर (मुरादाबाद) में होना पाई गई। उसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। मृतक के बैग से तीन छात्राओं व एक छात्र के आवेदन प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। मृतक के मोबाइल की सीडीआर में सूरजननगर की एक युवती की कई कॉल अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीडीआर में दर्ज कुछ और संदिग्धों की कॉल डिटेल भी वारदात के खुलासे में मददगार बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र का सूरजननगर की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। नरेंद्र के कहने पर ही उक्त युवती ने काशीपुर के राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लिया था। चर्चा है कि इसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग उसकी हत्या की वजह तो नहीं बनी।


ग्राम बसई, थाना कुंडा निवासी नरेंद्र की हत्या के सिलसिले में जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या प्रेम प्रसंग के चलते होने की बात सामने आ रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
-सुशील कुमार, सीओ धामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed