{"_id":"58f8e7601761a8959a0a3af4764e4d14","slug":"24-students-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में 24 छात्राएं चोटिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में 24 छात्राएं चोटिल
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 13 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा रोड पर तेज अनियंत्रित कालेज बस ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी, जिससे कालेज बस में सवार करीब 24 छात्राएं चोटिल हो गई। घटना के बाद कालेज बस में सवार घायल छात्राओं की चीख पुकार मच गई। यह देख आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रुप से घायल छह छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य छात्राओं का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह रुद्रपुर से करीब 35 बी-फार्मा और बीबीए की छात्राओं को लेकर देवस्थली विद्यापीठ की बस किच्छा स्थित कालेज की ओर जा रही थी। लालपुर स्थित चंदोला मेडिकल कालेज के पास एक बाइक सवार ने अचानक ब्रेक मार दिए। बाइक सवार को बचाने के लिए पीछे से आ रही सिडकुल की एक कंपनी के बस के चालक ने भी ब्रेक मार दिए। इससे पहले कि सिडकुल की बस के पीछे से आ रहे देव स्थली विद्यापीठ कालेज बस का चालक कुछ समझ पाता। कालेज बस कंपनी के बस से टकरा गई। कालेज बस के टकराते ही उसमें सवार करीब 24 छात्राएं चोटिल हो गई। इससे कालेज बस में सवार छात्राओं में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने घायल छात्राओं को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर कालेज के शिक्षक और शिक्षिकाओं के अलावा छात्राआें के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल से घायल नीता पुत्री कमल सिंह, संगीता पुत्री केएस नेगी, रचना पुत्री कुलवंत सिंह, स्वाति पुत्री आरएस ठाकुर, छाया खड़ायत पुत्री टीएस खड़ायत व कुसुम रावत पुत्री दीवान सिंह की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर एक छात्रा की गंभीर हालत देख उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य 18 छात्राएं मामूली रूप से चोटिल हो गई। जिनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन