फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कीचड़ के छींटे पड़ने पर बाइक सवार ने मैजिक चालक को पीटा

कीचड़ के छींटे पड़ने पर बाइक सवार ने मैजिक चालक को पीटा

Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ के छींटे पड़ने पर बाइक सवार ने मैजिक चालक को पीटा

विज्ञापन
रुद्रपुर में टांडा बरवाला, केलाखेड़ा निवासी टाटा मैजिक चालक मेघराज (32) पुत्र श्यामलाल शुक्रवार सुबह अपने टाटा मैजिक में सवारी बैठाकर दिनेशपुर की ओर जा रहा था। डाबर कंपनी के सामने टाटा मैजिक के टायर के गड्ढे में पड़ने से सड़क पर बगल से गुजर रहे बाइक सवार पर कीचड़ के छींटे पड़ गये। इस पर बाइक सवार ने मेघराज को पीट दिया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे दिनेशपुर से लौटते समय भी आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने मेघराज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed