फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत

Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
जसपुर। घर का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम दादूवाला निवासी बलवंत सिंह (40) पुत्र लखवीर सिंह रामनगर डिपो में बस चालक था। शुक्रवार शाम वह बाइक से सामान खरीदने जसपुर जा रहा था। ग्राम ध्याननगर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. संजीव देशवाल ने बताया कि बलवंत के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed