{"_id":"5ad790194f1c1b86098b54f2","slug":"21-laborers-injured-in-kelakhera","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक से उठाया जा रहा लिंटर गिरा, 21 मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैक से उठाया जा रहा लिंटर गिरा, 21 मजदूर घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव रामनगर में गिरा लिंटर।
- फोटो : अमर उजाला
जैक से लिंटर उठाने के दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 21 मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर दो मजदूरों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सभी घायल सितारगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव रामनगर निवासी श्याम चंद के मकान में निर्माण कार्य हो रहा था। उसने सितारगंज निवासी ठेकेदार इरशाद हुसैन को मकान का लिंटर उठाने ठेका दिया था। बुधवार को सितारगंज के ही करीब 25 मजदूर जैक लगाकर मकान का लिंटर उठाने के काम में लगे थे। इरशाद के अनुसार लिंटर चार फुट उठाया जाना था। करीब ढाई फुट लिंटर उठाने के बाद मजदूर पास ही में चाय पी रहे थे। इस दौरान लिंटर अचानक धराशायी हो गया।
विज्ञापन
उसकी चपेट में आकर तोसीब (19), जुबैैर (20), सलीम (42), बाबू सलमानी (35), इमरान (20), रिजवान (28), अशफाक (35), दानिश (24) नन्हे (22), फरियाद, (24) , हाशिम (25), समीर (19), इरशाद (33), अली अहमद (31), आशिफ (18), मुन्ना (28), यासीन (36), दिलशाद (19), मोहम्मद शारिक (18) निवासी सितारगंज सहित कुल 21 मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तोफीक और सलीम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के दौरान मजदूरों पर सुरक्षा उपकरण नहीं थे।