{"_id":"5b995ffa867a55013a6c4671","slug":"201536778234-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर जा रही महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के घर जा रही महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालपुर में सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार स्कॉपियो ने रौंद दिया। महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
ग्राम महाराजपुर निवासी आशा (50) पत्नी सतपाल सिंह बुधवार सुबह रुद्रपुर में रहने वाली विवाहित बेटी के पास जाने के लिए घर से निकली थी। महाराजपुर मोड़ पर होंडा फैक्ट्री के पास सड़क पार करते समय उसे स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी और गल्फार कंपनी की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने एकलौते बेटे के साथ गांव में मजदूरी करती थी।