{"_id":"5a259c3f4f1c1b001c8b6d13","slug":"201512414271-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी बिल्लू सिंह की पुत्री कंचन सागर का विवाह 28 जून 2016 को मेरठ निवासी बब्लू पुत्र ओमपाल के साथ हुआ था।
कंचन का आरोप है कि दहेज में पचास हजार रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि बीती 7 जनवरी को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। उसने मामले की शिकायत महिला हेल्प लाइन में की।
वहां सुनवाई के बाद भी दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हुआ। कुंडेश्वरी पुलिस ने कंचन की तहरीर पर उसके पति बब्लू, ससुर ओमपाल, सास बलदेवी, देवर टिंकू व ननद मोहनी के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।