फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बंद कमरे में सेंधमारी कर चोरों ने उढ़ायी नगदी और जेवर

बंद कमरे में सेंधमारी कर चोरों ने उढ़ायी नगदी और जेवर

Thu, 10 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बंद कमरे में सेंधमारी कर चोरों ने उढ़ायी नगदी और जेवर

विज्ञापन
रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में गए एक युवक के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों की नकदी के साथ ही सोने के जेवर और घरेलू सामान पार कर लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में थाना ट्रांजिट कैंप के विवेकनगर निवासी राजपाल का कहना है बीते सात अगस्त को वह रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर गया था। इस दौरान उसने अपने मकान को ठीक से बंद कर दिया था। नौ अगस्त की सुबह जब वह वापस अपने घर लौटा तो देखा घर के कमरे के ताले टूटे हुए हैं। और कमरे के भीतर की अलमारियों से एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, 65 हजार की नकदी के साथ ही गैस सिलेंडर गायब था। इसके साथ ही चोरों ने घर मे रखी मैगी को भी पकाकर खाया था। फिलहाल राजपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed