फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कोर्ट के आदेश पर पति समेत 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पति समेत 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पति समेत 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
सितारगंज में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि बरेली के ग्राम परशुरामपुर के रहने वाले पूरन लाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि उसने अपनी बेटी शोभा का विवाह शक्तिफार्म वार्ड नंबर एक निवासी विनोद से किया था।

बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति एवं ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद बीती एक फरवरी को उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मृतका के पति, देवर, दो ननद, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed