{"_id":"5be72c14bdec2269b1699bba","slug":"191541876756-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी का शादी से इंकार, प्रेमिका पहुंची पुलिस के पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी का शादी से इंकार, प्रेमिका पहुंची पुलिस के पास
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर में पांच महीने तक चले प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमिका ने शादी की बात कही तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। प्रेमी के बदले रुख से खफा प्रेमिका ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक गांव में रहने वाली युवती का पांच महीने पहले बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने जब युवक के साथ शादी करने के लिए जिद पकड़ी तो युवक ने इनकार कर दिया। युवक का तर्क था कि उसकी सिर्फ युवती से रिश्तेदारी में आने-जाने के समय ही बातचीत हुई थी। उसने कभी भी शादी करने की बात नहीं कही थी। युवती का आरोप था कि युवक उसे पिछले पांच माह से शादी करने का झांसा दे रहा था। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी के समक्ष मामला पहुंचा लेकिन कोई सुलह नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एसआई रचना देवरानी के समक्ष अपनी बातें रखी। लेकिन यहां भी विवाद का कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।