फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मकान बेचने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी

मकान बेचने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी

Wed, 12 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मकान बेचने के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने एक महिला पर मकान बेचने के नाम पर 50 हजार की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो निवासी राजू शर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व उसने शिमला बहादुर निवासी एक महिला से साढ़े पांच लाख रुपये में एक मकान का सौदा किया और बयाने के रूप में 50 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। वह बाकी रकम के लिए बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया करने लगा। लोन स्वीकृत होने में समय लगने पर उसने महिला से दो माह का समय मांगा। इसी बीच मकान बेचने वाली महिला ने मकान किसी और को बेच दिया। लोन पास होने पर जब वह महिला के पास पहुंचा तो महिला ने मकान किसी और को बेचने की बात कही। आरोप है कि उसने बयाने की रकम वापस करने से भी मना कर दिया। राजू की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed