फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो दुकानों के ताले चटकाए, हजारों की नकदी समेत सामान चोरी

दो दुकानों के ताले चटकाए, हजारों की नकदी समेत सामान चोरी

Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दो दुकानों के ताले चटकाए, हजारों की नकदी समेत सामान चोरी
विज्ञापन

काशीपुर में चोरों ने एक ऑटो शॉप के ताले तोड़कर 25 हजार की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। उधर कुंडेश्वरी स्थित कोल्ड कार्नर की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान उड़ा लिया। पुलिस ने इसमें से एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामनगर रोड रामश्याम कॉलोनी निवासी केसी बंसल की गांधी आश्रम द्रोणसागर रोड पर बनी मार्केट में बंसल ऑटो ट्रेडर्स के नाम से मोबिल और लुब्रीकेंट ऑयल की दुकान है। रविवार सुबह बंसल अपनी दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा पाया। देखने पर दुकान के दोमंजिले का भी ताला टूटा मिला। दुकान में रखे 10-10 रुपये के सिक्कों समेत करीब 25 हजार की नकदी, एक लेपटॉप, चार घड़ियां व अन्य सामान चोरी कर गायब था। सूचना पर एसएसआई बीके बिष्ट और टांडा चौकी प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी न होने से चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं बीती 31 जुलाई को चोरो ने कुंडेश्वरी स्थित उदय विशाल कोल्ड कार्नर के ताले तोड़कर इनवर्टर, बैट्री, प्रिंटर, डीएल आदि सामान चोरी कर लिया। चोर गल्ले में रखे 5400 रुपये उड़ा ले गए। दुकान स्वामी राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पांच दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed